About Us
94.3 MY FM, the radio network of DB Corp Ltd, began its journey in 2006. Today, we have a strong presence with 44 stations across 7 states.
Our biggest strength lies in our deep grassroots connect. We specialize in Tier II and Tier III cities, understanding their pulse, culture and everyday realities better than anyone else. We don’t just broadcast from studios — we go into communities, engage at ground level and create content that truly reflects local voices. This strong local insight and market understanding have made us one of India’s leading local FM networks.
Our philosophy is simple — understand people, respect local culture, and speak their language. We focus on what matters to each city, each community, and each listener. With our promise, “Chalo Accha Sunte Hain,” we deliver meaningful, positive and relatable content that becomes a part of our listeners’ daily lives.
Chalo Accha Sunte Hain.
94.3 MY FM, DB Corp Ltd का रेडियो नेटवर्क है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2006 में हुई। आज हम 7 राज्यों में 44 स्टेशनों के साथ एक मजबूत उपस्थिति रखते हैं।
हमारी सबसे बड़ी ताकत है हमारा गहरा जमीनी जुड़ाव। हम विशेष रूप से टियर II और टियर III शहरों में अपनी पहचान बनाए हुए हैं, जहाँ हम लोगों की सोच, संस्कृति और रोजमर्रा की ज़िंदगी की धड़कन को गहराई से समझते हैं। हम केवल स्टूडियो से प्रसारण नहीं करते, बल्कि समाज के बीच जाकर, ज़मीनी स्तर पर जुड़कर ऐसा कंटेंट तैयार करते हैं जो स्थानीय आवाज़ों और भावनाओं को सच्चाई से प्रस्तुत करता है। यही मजबूत स्थानीय समझ और बाज़ार की गहरी पकड़ हमें भारत के अग्रणी लोकल एफएम नेटवर्क्स में स्थापित करती है।
हमारी सोच सरल है — लोगों को समझना, स्थानीय संस्कृति का सम्मान करना और उनकी भाषा में संवाद करना। हम हर शहर, हर समुदाय और हर श्रोता के लिए वही प्रस्तुत करते हैं जो उनके लिए मायने रखता है। अपने वादे “चलो अच्छा सुनते हैं” के साथ हम सार्थक, सकारात्मक और दिल से जुड़ा हुआ कंटेंट देते हैं, जो श्रोताओं की रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन जाता है।
चलो अच्छा सुनते हैं।